आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के तहत बृहस्पतिवार शाम भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने के प्रसंग पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बैंड की धुनों और जमकर हुई आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। भगवान श्रीराम के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।