फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठाधीश्वर शंकर भारती स्वामी का श्रीनगर में भव्य स्वागत, लोगों ने लिया आशीर्वाद

योगानंदेश्वर सरस्वती मठ मैसूर के पीठाधीश्वर शंकर भारती स्वामी के श्रीनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने घसियामहादेव स्थित कटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने वेद ऋचाओं का पाठ किया। मंदिर के महंत महेश गिरी व समाज सेवी भोपाल सिंह चौधरी ने स्वामी शंकर भारती का श्रीनगर वासियों की ओर से फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान स्वामी शंकर भारती ने कहा कि वह भारत भ्रमण पर हैं और जहां-जहां आदि गुरू शंकराचार्य गए उन स्थानों पर जाकर प्रमाणों के संकलन का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक वह कई राज्यों में भ्रमण कर चुके हैं। अब आठ राज्यों का भ्रमण करना बाकि है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह समाज सेवी भोपाल चौधरी के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। साथ में उनके शिष्यों व संतों सहित 20 अन्य शामिल हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कटकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें