फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: रोडवेजकर्मियों ने आरएम कार्यालय पर दिया धरना, निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे चरण में एकजुट हुए कर्मचारी

हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Nov 2025 11:25 AM IST

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के आह्वान पर कुमाऊं भर से रोडवेज कर्मचारियों ने काठगोदाम आरएम कार्यालय पर धरना दिया। निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के तहत दूसरे चरण में एकजुट हुए कर्मचारियों ने जनता से लूटखसोट कर रहे निजी बस ऑपरेटरों पर अंकुश लगाने समेत अन्य मांगें जोर-शोर से उठाई। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को परिवहन निगम के नैनीताल रीजन के कर्मचारी काठगोदाम स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित चंद्र पांडे ने की। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, बीके शर्मा, रामप्रीत यादव, तारा चंद्र जोशी व बालमुकुंद सुयाल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुंभ मेले के लिए यूपी की तर्ज पर 600 नई बसें खरीदने, संविदा, विशेष श्रेणी व वाह्यस्रोत के कर्मचारियों का नियमितीकरण समेत अन्य मांगें उठाई। इस बीच आरएम संचालन की गैरमौजूदगी होने पर एआरएम कार्मिक मनोज दुर्गापाल ने धरनास्थल पर पहुंच ज्ञापन लिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में यह आंदोलन किया गया है। रोडवेज कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन से बस संचालन पर कोई असर नहीं दिखा। दरअसल इन दिनों पर्यटन और त्योहार का सीजन ऑफ होने से यात्रियों की संख्या कम है। दिल्ली, नैनीताल रूट पर भी उम्मीद से कम यात्री मिल रहे हैं। धरना देने वालों में नवनीत कपिल, मीना जोशी, भगवती पांडे, सीमा सिंह, कुसुम गौड़, नरेश पलड़िया, वीरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रजवार, मनीष जोशी, नवीन नेगी, त्रिभुवन पांडे, कौशल कुमार आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें