फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वैष्णो देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ पूजन व भंडारा

नैनीताल। तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर समिति की ओर से शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह से धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन हुए। दिन में भंडारा किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के मुताबिक, तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना 1994 में हुई। तभी से मंदिर में प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। बृहस्पतिवार को मां वैष्णो देवी समेत हनुमानजी की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ हवन, कन्या पूजन हुआ। पूजन कार्यक्रम पंडित दिनेश कांडपाल की ओर से कराए गए। कन्या पूजन नीरज साह ने सपत्नी किया। सफलता में अध्यक्ष अमित साह, गिरीश चंद्र जोशी, राजेंद्र मिश्रा, रमेश चंद्र जोशी, मनोज साह, कान्हा साह, अनिल कपिल, नवीन साह, ललित परिवार, पंकज साह आदि जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें