फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में गैस सिलिंडर के लिए लगी लंबी कतार

गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 PM IST

नैनीताल में गैस की किल्लत को लेकर नैनीताल में लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सोमवार को भी घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह से ही बीडी पांडे अस्पताल के समीप मल्लीताल क्षेत्र में गैस लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गैस सिलिंडर लेने के लिए रोजाना कतारों में लगना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बाद से गैस सिलिंडरों को लेकर कई क्षेत्रों में मारामारी की स्थिति बनी हुई है। इसका असर नैनीताल में भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर व्यवसायिक गैस सिलिंडर न मिलने से होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है, वहीं घरेलू गैस के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद गैस एजेंसी की गाड़ियां वार्डों तक सिलिंडर पहुंचाने नहीं आ रही हैं। इसके कारण सभी लोगों को मल्लीताल और तल्लीताल पहुंचकर गैस लेनी पड़ रही है, जिससे यहां भीड़ और लंबी कतारें लग रही हैं। पर्वत गैस एजेंसी की मैनेजर आंकिता पांडे ने बताया कि वार्डों के सभी लोग गैस लेने के लिए मल्लीताल और तल्लीताल पहुंच रहे हैं, जिसके चलते यहां कतारें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। संयम के साथ सभी को गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें