फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में सभासदों का प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में देरी पर जताई नाराजगी

नैनीताल नगर पालिका में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और कूड़ा वाहन खरीद की प्रक्रिया में देरी को लेकर मंगलवार को सभासदों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभासदों ने पालिका प्रशासन पर जनहित से जुड़े कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। सभासद भगवत सिंह रावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान सभासदों ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में लोग स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पालिका स्तर पर इनकी खरीद में अनावश्यक देरी की जा रही है। वहीं, कई क्षेत्रों में घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था भी सुचारु नहीं है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सभासद होने के नाते वार्ड के लोग उनसे सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन पालिका की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें जवाब देना मुश्किल हो रहा है। सभासदों ने कहा कि कूड़ा वाहन खरीद का मामला भी लंबे समय से लंबित है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पालिका प्रशासन से सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन में जीतेंद्र पांडे, सुरेंद्र कुमार, अंकित चंद्रा और रमेश प्रसाद शामिल रहे। इधर, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि प्रदर्शन की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति में इस तरह प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि पालिका की ओर से नियमों के तहत घर-घर कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन खरीद और स्ट्रीट लाइट खरीद की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें