फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों पर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा

हल्द्वानी में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट और उसके तीन साथियों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को लेकर राजनीतिक गरमा गई है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीमताल में यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार और एबीवीपी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के दावे तो करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिला है। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार संजू, शिवम बजाज, दीपक मेहरा, जलज वर्मा, रोहित तिवारी, आदित्य भारतीय, अभिषेक कुमार, सक्षम, मनीष और विदुषी वर्मा आदि मौजूद रहे। भीमताल में भी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार और एबीवीपी का पुतला फूंका।कांग्रेस नेता राकेश बृजवासी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष सतीश टम्टा, डीके डालाकोटी, गुंजन रौतेला, हर्ष नौलिया, जुबैर खान, जीवंती आर्या, हर्षित जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें