फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: रॉकेट से झोपड़ी में भीषण आग, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Oct 2025 11:34 AM IST

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालडांठ रोड स्थित साकेत कॉलोनी में शुक्रवार की रात आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट बटाईदार की झोपड़ी पर गिर गया। इससे झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी के अंदर रखा सिलिंडर भी फट गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त झोपड़ी में कोई नहीं था। यूपी के रामपुर जनपद के सियारी गांव निवासी रविंद्र मौर्य लालडांट रोड पर भास्कर के यहां बटाई पर काम करता है। दीपावली पर्व पर रविंद्र अपने परिवार के साथ गांव गया हुआ है। इस वजह से यहां झोपड़ी में कोई नहीं था। हालांकि सामान व सिलिंडर अंदर रखा हुआ था। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि रॉकेट झोपड़ी पर गिर गया था जिसकी वजह से आग लग गई। अंदर रखे सिलिंडर में आग भड़क गई और वह तेज आवाज के साथ फट गया। स्थानीय लोगों ने सबके के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें