आज एस एम जे एन महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा "निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम" के अंतर्गत विशाल पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट तथा कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्रपुरी जी महाराज द्वारा की गयी।