फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अपर रोड पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम, औचक निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

अपर रोड पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम, औचक निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता। पुराने भवन के स्थान पर नया विद्यालय भवन बनाने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के दिए निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षाओं में पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद, प्रधानाध्यापिका सपना रानी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, विद्यालय की शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें