भेल वर्कर्स यूनियन का 35वां स्थापना दिवस श्रमिक एकता के संकल्प के साथ मनाया गया। समारोह में हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड हरभजन सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भेल की जमीन की रक्षा, श्रमिकों के अधिकारों, वेज रिवीजन, बोनस और संविदा श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इससे पहले भेल कारखाना परिसर में अधिकारियों से मुलाकात और यूनियन कार्यालय में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष यशोदानंदन ओझा, महामंत्री हंसराज कटारिया सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे