हरिद्वार में एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिवमूर्ति से शहीद पार्क तक पहुंचे। मार्च का समापन कोतवाली हरिद्वार के सामने हुआ, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मार्च में शामिल नहीं होने को लेकर भी चर्चा रही।