हरिद्वार में रानीपुर झाल के पास रपटे पर डबल लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। मानसून के दौरान इस रपटे पर पानी के तेज बहाव में कई लोग बह चुके हैं। पुल बनने से शिवालिकनगर, रोशनाबाद के साथ सहारनपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों की कुंभ नगरी से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कुंभ मेले के दौरान पीएसी सुभाषनगर के रास्ते आवागमन सुगम हो सकेगा और रपटे की समस्या से भी राहत मिलेगी।