फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर फिलहाल टली हड़ताल, जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

चंपावत। जिलेभर के दुग्ध उत्पादकों ने दूध के दाम बढ़ाने के लिए 15 अक्तूबर से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। फिलहाल दुग्ध संघ परिसर में सचिवों और पशुपालकों की बैठक फिलहाल रंग लाई है। सोमवार को दुग्ध संघ सभागार में दुग्ध संघ के पदाधिकारियों और सचिवों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ाने के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर 15 अक्तूबर से दूध संघ परिसर में धरना प्रदर्शन का एलान किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें