चंपावत नगर के एक निजी बरात घर में एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण सलाहाकार समिति श्याम नारायण पांडेय और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया। दोनों ने कहा कि संगठन की समस्याओं को सीएम के सम्मुख रखकर समाधान किया जाएगा।