फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में लाडली को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Sep 2025 03:34 PM IST

टनकपुर में लाडली हत्याकांड के आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी होने से नाराज मातृशक्ति और लोगों ने यहां कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार देर शाम ईंट भट्टा रोड पर पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। उन्होंने लाडली को न्याय दिलाने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पीलीभीत रोड होते हुए कैंडल मार्च निकाला। पीलीभीत चुंगी पर पूर्व जिपं सदस्य चंद ने आरोपी के बरी होने पर रोष जताया। उन्होंने पुनर्विचार याचिका दायर कर फांसी दिलाने की पुरजोर मांग उठाई। पूर्व प्रधान हरीश राजा, चंद्रशेखर गहतोड़ी ने भी लाडली को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान आमबाग ग्राम प्रधान ललिता खत्री, मोहनपुर प्रधान राधिका चंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, वीरेंद्र चंद,जानकी शर्मा, मोहिनी चंद, गीता जोशी, मीनू पाल, गोविंद चंद, लोकेंद्र मौनी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें