कर्णप्रयाग। वर्ष 1998 से नौटी गांव में पितृदेव वन में पितरों की स्मृति में वृक्षारोपण और संरक्षण कार्य जारी है। यह अभियान श्राद्ध पक्ष में पितरों की पूजा के साथ शुरू हुआ था। पितृदेव वन आंदोलन समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन नौटियाल ने बताया पितृ पक्ष के साथ ही शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्री नंदा देवी मंदिर में पूजा के बाद पौधरोपण किया गया। 95 वर्षीया तन्दा देवी के जागरों की प्रस्तुति दी। साथ ही रामेश्वरी देवी ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ पौधरोपण किया। बताया कि यह कार्य पूरे नवरात्र तक चलेगा। इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम नौटियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। पितृदेव वन आंदोलन के प्रदेश संयोजक भुवन नौटियाल ने प्रधानमंत्री से एक पेड़ - मां के नाम अभियान को एक पेड़ - पितरों के नाम तक विस्तारित करने और हर गांव में पितृदेव वन बनाने का आग्रह किया।