फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना का पहला घंटा घायलों के लिए गोल्डन ऑवर, सही मदद मिले तो बच सकती है जान

रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Dec 2025 06:13 PM IST

सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से एसजीआरआर विद्यालय में फर्स्ट रिसपांड ट्रैनिंग प्रोगाम का आयोजन किया। विभाग ने एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर दुर्घटनाओं में एंबुलेंस या डॉक्टर के पहुंचने से पहले प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) देने की जानकारी दी। शनिवार को एसजीआरआर जयकंडी कालेश्वर में आयोजित फर्स्ट रिस्पांड ट्रैनिंग का शुभारंभ आरटीओ प्रवर्तक पौड़ी बिमल पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हरीश थपलियाल ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा गोल्डन ऑवर होता है। जिसमें सही और समय पर की गई मदद से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने पीगी बैग, स्ट्रेचर बनाना, रेस्क्यू उपकरण आदि की जानकारी दी। एआरटीओ अभिषेक भट्गांई ने बताया कि राहवीर योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने वाले लोगों को सम्मानित करना है। सड़क दुर्घटना में लोग अक्सर पुलिस और कानूनी कार्रवाई के चलते घायलों की मदद नहीं कर पाते है। ऐसे में राहवीर योजना के तहत घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही कानूनी और पुलिस कार्रवाई से भी वंचित रखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें