थराली में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैंड धुन बजाई थराली। 77वां गणतंत्र दिवस थराली सहित आस-पास के कस्बों और गांवों में बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और स्लोगन और नारों से गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। सभी स्कूलों, सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों के साथ ही सभी पंचायत केंद्रों पर तिरंगा लहराया गया।