फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tharali: कूनी पारथा गांव में ग्राम प्रधान मीना पिमोली के नेतृत्व में नौले-धारों में चलाया सफाई अभियान

Alka Tyagi Updated Wed, 10 Jun 2026 06:46 PM IST

थराली। ग्राम पंचायत कूनी पारथा की महिलाओं ने ग्राम प्रधान मीना पिमोली के नेतृत्व में गांव में एक वृहत सफाई अभियान चलाया। इसके तहत सीम तल्ला और सीमा मल्ला में प्राकृतिक नौले और धारे में सफाई की। धारे के आस-पास जमी जंगली घास, पॉलीथीन और कूड़ा करकट को एकत्र कर उसे जलाया गया। इसी प्रकार बोक ताल, धौलपानी, तरण ताल और चोरपाणी में भी कूड़ा करकट हटाया गया और पानी की निकासी के लिए नाली की सफाई की गई। गांव को जोड़ने वाले रास्तों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। मीना पिमोली ने बताया कि अत्यधिक प्लास्टिक और पॉलीथीनों के उपयोग से नौले-धारे और जलस्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है इस कारण कई स्रोतों में पानी कम हो गया है और भूजल गहराई में चला गया है। इस अवसर पर बसंती देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, महादेवी, अनीता देवी, ज्ञानेश्वरी देवी, शशि देवी, मीना देवी, दीपा देवी, चंद्र सिंह, मनोहर सिंह आदि मौजूद थे। वीडियो सौजन्य से ग्राम प्रधान मीना देवी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें