राहुल सिंह अध्यक्ष और दिव्या उपाध्यक्ष निर्वाचित, विजयी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस।पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में आज मंगलवार को कड़ी और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर एक बजे तक चला। कुल 381 मतदाताओं में से 319 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह महाविद्यालय में 83.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 56 छात्र और 263 छात्राएं शामिल रहीं। छात्राओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के राहुल सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के शिवम पंत को 38 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। राहुल सिंह को 176, जबकि शिवम पंत को 138 मत मिले। तीन मत अवैध और दो मत नोटा को पड़े