फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में प्रेम और स्नेह से मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Alka Tyagi Updated Fri, 28 Aug 2026 02:55 PM IST

भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व कर्णप्रयाग क्षेत्र में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर कर्णप्रयाग बाजार में भी खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। दूर-दराज के गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। रक्षाबंधन के चलते बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही और क्षेत्र में त्योहार का उल्लास नजर आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें