कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत–खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माय भारत के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से युवाओं के साथ संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका