फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमली बेस अस्पताल आंदोलन: देहरादून पदयात्रा के बाद अब भराड़ीसैंण में मानव श्रँखला

भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाली विधानसभा सत्र के पहले दिन बेस अस्पताल संघर्ष समिति सिमली से भराड़ीसैंण तक मानव शृंखला बनाएगी। साथ ही अन्य लोग हाथों में तख्तियां लेकर सरकार को बेस अस्पताल का जीओ जारी करने के लिए मजबूर करेगी। समिति के सदस्यों का कहना है कि जब तक जीओ जारी नहीं हो जाता। उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए शुक्रवार से सिमली में अनिश्चतकालीन धरना शुरू हो गया है। बेस अस्पताल सिमली का जीओ जारी करने को लेकर बेस संघर्ष समिति लगातार आंदोलित है। पूर्व में समिति की ओर से सिमली से देहरादून की लगभग 250 किमी की पद यात्रा पूर्ण की गई थी। देहरादून में पहुंचने पर पुलिस ने पदयात्रा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद सदस्यों ने देहरादून में ही धरना शुरू कर दिया। तीन दिन तक धरना देने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन समिति को सकारात्मक आश्वासन नहीं मिल पाया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सिमली में बेस अस्पताल को बोर्ड लगा चुका है। लेकिन उसके दो माह बाद भी अभी तक जीओ जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सत्र के दौरान सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें