चमोली व कर्णपयाग में राष्ट्रीय और प्रांतीय संगठनों के संयुक्त आह्वान पर बृहस्पतिवार को प्रत्येक कार्यालय मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने एक साथ नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस ) के खिलाफ तीव्र विरोध दर्ज कराते हुए काला दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने कर्मचारी विरोधी एनपीएस कानून की प्रतियां जलाईं और पुरानी पेंशन योजना (ओपीस ) को बहाल करने के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।