भारी बारिश के कारण हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना गांव के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मार्ग की मरम्मत के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु होने की उम्मीद है।