फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंग्री की नैणी देवी देवरा यात्रा पर जाने से पहले भगवान नारायण से मिलने पहुंची नंदाधाम

जेठूलाबार डुंग्री की नैणी देवी(नागिन माता)अपनी देवरा यात्रा पर जाने से पहले शनिवार को भगवान नारायण से मिलने नारायण धाम भंगोटा तथा नंदादेवी से मिलने नंदाधाम भारकोटबार पहुंची। गांव की महिलाओं ने मांगल गीत गाकर और अक्षत व पुष्प बरसाकर नैणी देवी की भव्य आगवानी की।शनिवार सुबह नैणी देवी बाजेगाजों के साथ भूम्याल देवता की अगुवाई में नारायण धाम भंगोटा गांव के लिए जेठूलाबार डुंग्री से रवाना हुई। आलियूं गांव होते हुए 3 किमी की यात्रा कर नैणी देवी भंगोटा गांव के नारायण मंदिर पहुंची। जहां गांव की महिलाओं ने मांगल गीत गाकर, अक्षत व पुष्प बरसाकर नैणी देवी की आगवानी की। इस मौके पर देव पश्वाओं ने अवतरित होकर नैणी देवी से भेंट करते हुए बहुवचन दिए। नारायण धाम भंगोटा में विश्राम करने के बाद नैणी देवी पंय्यां (पदम) न्योतने के लिए गांव के नारायण स्थान पर पहुंचीं, जिसमें देव पश्वाओं ने पंय्यां की टहनियों का चयन कर उन्हें तोड़ने की रस्म पूरी की। जिसके उपरांत नैणी देवी बाजे निशानों के साथ नंदादेवी से मिलने नंदाधाम भारकोटबार पहुंची, जहां दोनों देवीयों का भावपूर्ण मिलन हुआ। साथ ही नैणी देवी अपने ब्रह्मगुरू के सानिध्य में एक बार फिर से भंगोटा गांव के नारायण धाम मंदिर में विराजमान हो गई। जिसके बाद जेठूलाबार डुंग्री से नैणी देवी के साथ आए देवी भक्तों के लिए ग्रामीणों ने भोज दिया। देरशाम देवी भंगोटा गांव से अपने धाम डुंग्री के लिए रवाना हुई। देवी के ब्रह्मगुरू हरिबल्लभ सती, देवरा यात्रा के अध्यक्ष अनिल उनियाल, पुजारी प्रकाश सती, कनिष्ठ उपप्रमुख भूपेंद्र सिंह मेहरा, नरेंद्र रावत, हरेंद्र दानू, जागरी बुद्धिसिंह दानू, सुभाष मेहरा,अवतार सिंह सिनवाल समेत बड़ी संख्या में ध्याणियां मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें