फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: नगर पालिका ने चलाया सत्यापन अभियान, आवंटित दुकानों में मिली अनियमितता, बांड होंगे रद्द

नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानों को अन्य लोगों को किराए पर दिए जाने की शिकायतें सही पाई गई हैं। पालिका ने सत्यापन अभियान चलाया है, जिसमें कई दुकानें अनियमितता के दायरे में आई हैं। इन दुकानों के बॉन्ड रद करने की कार्रवाई की जाएगी। पालिका को नगर पालिका क्षेत्र में दुकानों को महंगे दामों पर दूसरे व्यक्तियों को किराए पर देने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद मंगलवार से सत्यापन अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन बस अड्डा और पोखरी पुल सहित 25 से अधिक दुकानों की जांच की गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कई दुकानों को उनके मूल आवंटियों के बजाय अन्य लोग चला रहे थे। इन दुकानों को चिह्नित किया गया है। यह अभियान अगले तीन से चार दिन तक जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी रावत के अनुसार, अभियान पूरा होने के बाद ही सभी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके बाद चिह्नित दुकानों के बॉन्ड रद करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें