फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांच हजार रुपये का इनामी वारंटी गिरफ्तार

हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Mar 2025 04:34 PM IST

बागेश्वर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित पांच हजार रुपये के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या निवासी द्वारसों के खिलाफ कोतवाली में 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया था। सीओ अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में वारंटी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को बागेश्वर-ताकुला मार्ग के पौड़ीधार के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वारंटी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व से भी एनडीपीएस अधिनियम के चार मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें