फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू

हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Sep 2025 03:40 PM IST

अल्मोड़ा में दो अक्तूबर तक चलने वाला स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार को मेयर अजय वर्मा ने स्वच्छता अभियान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों को शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को तभी साकार किया जा सकता है जब इसे हम सब मिलकर एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं। इस दौरान स्टेडियम से अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, एसएसजे विश्व विद्यालय तक सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, डीपीआरओ राजेंद्र सिंह गुंज्याल, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल , हरीश कनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें