भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बरेली की श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाकर न सिर्फ संतोष गंगवार परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का रास्ता खोला है, बल्कि उद्यमिता, तकनीक, बैंकिंग और समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर चुकी एक नई पीढ़ी के चेहरे को राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश का अवसर दिया है।