फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDE: टोल बचाने के लिए सीर गोवर्धनपुर से डंपर ले जाने का आरोप, प्रदर्शन

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर मार्ग पर नगर निगम के डंपरों से जाम लगने और सड़क खराब होने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम के डंपर को रोककर सड़क पर लेटकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि डाफी स्थित टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए नगर निगम के वाहन सीर गोवर्धनपुर के रास्ते से होकर हाईवे पर जाते हैं। इससे स्थानीय लोगों और संत रविदास मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। अमन यादव के अनुसार, नगर निगम के वाहन शहर से कूड़ा लेकर डाफी की ओर जाने के लिए सीर गोवर्धनपुर, संत रविदास मंदिर और लौटूबीर मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। आरोप है कि डाफी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। इससे मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क भी जल्दी खराब हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें