फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देव दीपावली पर घाटों की स्वच्छता को लेकर राजेश शुक्ला की अपील, गंगा में न फेंकें पूजा सामग्री

वाराणसी में देव दीपावली के दीपोत्सव को लेकर गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा तट की सफाई की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से घाटों पर कचरा नहीं फैलाने और गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मां गंगा और काशी के घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें