महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम नगर निगम वाराणसी की ओर से गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इससे छठ व्रत करने वाली महिलाओं को पूजा के दौरान कपड़े बदलने में सुविधा मिलेगी। घाटों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।