फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर मछलियों को चारा खिलाकर दी श्रद्धांजलि, VIDEO

महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को पितरकुंडा स्थित कुंड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डर्बी शायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने सुबह 11 बजे मछलियों को चारा खिलाया और किशोर कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शकील अहमद ने कहा कि किशोर कुमार ने अपनी गायकी से हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। उनके गीत आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। उन्होंने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और देव आनंद सहित कई बड़े अभिनेताओं के लिए यादगार गीत गाए। किशोर कुमार ने गायकी के साथ अभिनय और हास्य भूमिकाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें कई फिल्मफेयर पुरस्कारों और अन्य सम्मानों से नवाजा गया। शकील अहमद ने कहा कि किशोर कुमार के गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हैं। उनकी आवाज और गायकी की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में शकील अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि वाराणसी में प्रस्तावित रोपवे के किसी एक स्टेशन का नाम किशोर कुमार के नाम पर रखा जाए, ताकि उनकी स्मृति को सम्मान मिल सके। इस मौके पर हैदर मुल्ला, गुफरान अहमद, अशरफ, चिंतित बनारसी, विक्की यादव, प्रांजल यादव, बाली शर्मा, नारायण शर्मा, जावेद हुसैन और कुमार साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें