फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव, जाम सीवर और मच्छरों के प्रकोप को लेकर सपाइयों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; VIDEO

बरसात के बाद शहर में जलभराव, जाम सीवर और नालियों के साथ मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता राजू यादव ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर क्षेत्र में तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने, जाम सीवर और नालियों की सफाई कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि बारिश के बाद नगर के कई वार्डों और मोहल्लों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने के साथ सीवर और नालियां जाम हैं। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छरों और अन्य हानिकारक कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। राजू यादव ने कहा कि जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया समेत मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नगर निगम से जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल जलनिकासी, नियमित फॉगिंग और सफाई कराने की मांग की। राजू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता को जलजमाव और मच्छर जनित रोगों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें