फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तख्तियों के जरिये समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र प्रदर्शित

समाजवादी पार्टी के 2027 के प्रस्तावित घोषणापत्र के वादों को जनता तक पहुंचाने के लिए भैंषासुर घाट पर एक कार्यक्रम हुआ। पार्टी के प्रदेश सचिव राजू यादव के नेतृत्व में यह अनूठा आयोजन किया गया। तख्तियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रस्ताव प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली और बेटियों की मुफ्त शिक्षा का वादा लिखा गया। बीस लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा और कन्या जन्म पर दस ग्राम सोने की बात कही गई। स्नातक बेरोजगारों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने का तख्ती पर जिक्र था। पांच वर्षों में पच्चीस लाख नौकरियां देने का वादा भी शामिल रहा। उत्तर प्रदेश में दस स्पोर्ट्स कॉलेज और तीन स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। व्यापारियों के लिए हेल्पलाइन और छोटे दुकानदारों की बीमा योजना का प्रदर्शन किया गया। बाजारों में डायल 100 जैसी सुरक्षा सुविधा और दस लाख रुपये तक के बीमा की बात हुई। व्यापारी आयोग के गठन और व्यापारी संरक्षण का मुद्दा भी तख्ती पर था। अधिवक्ताओं के लिए कैशलेस इलाज और प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी उठाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें