फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) वाराणसी की ओर से आगामी 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची से जुड़े विषयों तथा पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर जिले की सभी विधानसभाओं में बैठकें और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करेंगे और लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। यह जानकारी सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने टैगोर टाउन कॉलोनी, अर्दली बाजार स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट के साथ संयुक्त रूप से दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें