वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को विमानों ने गंगा के ऊपर तिरंगा बनाया। वहीं राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी देख काशीवासियों में गजब का उत्साह दिखा। आसमान में गड़गड़ाहट के साथ भव्य एयर शो शुरू हुआ तो नमो घाट गूंज उठा। हेलीकॉप्टरों की गर्जना और आसमानी करतबों ने लोगों का ध्यान खींच लिया।