रामनगर किले के मुख्य द्वार के समीप काशिराज परिवार की खुली जमीन पर कूड़े में लगाई गई आग से लाखों रुपये की प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। आग की लपटें देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। पास में ही भूमिगत बिजली के तार बिछाने वाली कंपनी एलएंडटी की पाइप रखी थी। सूचना पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। सुरक्षा अधिकारी राजेश शर्मा के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दो युवक आग लगाते दिखाई दे रहे हैं। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।