फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी सहित कई जिलों में बनेगी 76 बाय 76 फीट की पेंटिंग

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा की ओर से कई विशेष आयोजन किए जाएंगे। काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से काशी से गुजरात के वडनगर तक विशाल सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जाएगी। करीब 20 दिन चलने वाली यह यात्रा दस राज्यों से होकर गुजरेगी और लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा का समापन 7 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर में होगा। इस दौरान वडनगर के शर्मिष्ठा तालाब और नौ नदियों से जल एकत्र किया जाएगा। इस जल से काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन भी होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए गंगा आरती आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिले में 76 बाई 76 फीट की विशाल पेंटिंग भी बनाई जाएगी। भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा, धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक गतिविधियों के जरिए जन्मदिन को विशेष रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें