भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे। वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा के साथ काशी में पहली बार जनसभा कर रहे हैं। साथ ही आठ अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे। जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में सभी दिग्गज जनसभा को संबोधित करेंगे।