वाराणसी के कैंटोमेंट क्षेत्र में पिछले 25 दिनों से वन विभाग की नींद उड़ाने वाला और लोगों में खौफ पैदा फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ लिया गया है। रविवार देर रात करीब एक बजे छावनी क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 61 के परिसर में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। बंगला नंबर 61 में तेंदुए के पंजों के ताजा निशान मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने यहीं पर जाल बिछाया था। रात के समय चहलकदमी करते हुए तेंदुआ इस पिंजरे में फंस गया।