फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव

Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 07:00 PM IST

वाराणसी में बारिश के चलते बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ। इससे पहले मंगलवार को शहर के 32 इलाकों में जलभराव हुआ। आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। पार्षदों के पास भी जनता की शिकायतें पहुंच रही हैं। पार्षद जलकल के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का निस्तारण कराने में जुटे हैं। बारिश से लक्सा, गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, दशाश्वमेध मार्ग पर भी जलभराव हुआ। बिजली निगम के डीपीएच उपकेंद्र, बनारस रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पानी लग गया। बीएचयू इमरजेंसी के बाहर जलभराव हुआ। भदऊं रेलवे डाट पुल, नई सड़क, लहरतारा कैंसर अस्पताल के आसपास, कैंट स्टेशन के सामने, डीआरएम कार्यालय, मंडुवाडीह स्टेशन, भिखारीपुर से अमरा अखरी वाले मार्ग, पहड़िया, बालाजी नगर कॉलोनी, बीएचयू कैंपस, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, इमरजेंसी, महमूरगंज में जलभराव रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें