वाराणसी जिले के मदनपुरा में बृहस्पतिवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे पास के भवन भी आग की चपेट में आ गए। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने के चलते भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए। आग इतनी भीषण थी कि दूर- दूर तक धुएं का गुबार पहुंच गया। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नरेट की टीम व फायरकर्मी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।