फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 10 हजार नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी, VIDEO

धानापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह की ओर से धानापुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, एक अक्तूबर की रात करीब 12 बजे चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे बक्से और अन्य सामान को खंगालकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। तहरीर के मुताबिक चोरी हुए सामान में सोने का हार, तीन अंगूठियां, सोने की बिछिया, दो जोड़ी झुमके, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद शामिल हैं। चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए मामले की जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चोरी को लेकर चिंता का माहौल है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें