फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: मंत्री ओपी राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई, बचे पुलिसकर्मी

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी शुक्रवार को हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हसुई मुकुंदपुर गांव के पास ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर से एसयूवी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। मंत्री ओमप्रकाश राजभर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी स्थित अमृत गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हलियापुर के रास्ते लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान हलियापुर से बहुरावां की ओर जा रहे ट्रैक्टर से काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी भिड़ गई। ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर की टक्कर से एसयूवी को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें