फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में तेज हवा-बारिश से गिरी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

सुल्तानपुर में रिमझिम बारिश के बीच चली तेज हवा ने बल्दीराय क्षेत्र में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पककर तैयार और अधपकी धान की फसल खेतों में गिर गई। खेतों में पानी भरने से बालियां भी डूब गई हैं। इससे उत्पादन घटने के साथ दाना अंकुरित होने की आशंका है। किसान जितेंद्र यादव ने बताया कि करीब तीन फीट तक तैयार धान की फसल तेज हवा से पूरी तरह गिर गई। राजदेव तिवारी ने बताया कि खेत में पानी भरने से नुकसान और बढ़ गया है। अभिनाश दुबे के अनुसार खाद, बीज, जुताई और सिंचाई में काफी लागत लगी है। फसल गिरने से लागत निकलना मुश्किल है। किसान घेराऊ ने कहा कि कटाई से ठीक पहले फसल गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें