फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुल्तानपुर के चांदा कस्बा में शुक्रवार को एक निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। प्रतापगढ़ की अंजली निषाद को शुक्रवार सुबह क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। नवजात की मौत से गुस्साए लोगों ने डॉक्टर से मारपीट की। उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हुई। पुलिस डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले गई, जहां उनका उपचार कराया गया। यह नर्सिंग होम करीब एक वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही मौत के कारणों और नर्सिंग होम के संचालन पर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें