फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, नई व्यवस्थाओं का किया विरोध

सुल्तानपुर में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग की ओर से लागू की गई नई व्यवस्थाओं पर आपत्ति जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। शाखा सचिव एसी मौर्य ने कहा कि लोको पायलट को ड्यूटी के बाद 36 घंटे के भीतर उसके मुख्यालय वापस भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए। लगातार दो नाइट ड्यूटी के बाद एक रात का विश्राम भी मिलना चाहिए। उन्होंने हर स्टेशन का मैप तैयार करने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। कहा कि सभी स्टेशनों के बजाय केवल जंक्शन और यार्ड का मैप बनाया जाए। उन्होंने मेमो ट्रेन में लागू सिंगल मैन वर्किंग व्यवस्था को भी लोको पायलटों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर लखनऊ रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि विभागीय स्तर पर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगा। धरने में इंद्रजीत कुमार, पवन यादव, सदानंद मौर्य, अमित कुमार, शशांक कुमार, अतुल मौर्य, कृष्णा कुमार, हरिकांत यादव, मनीष कुमार, सुरेश चंद्र, मंजीत यादव, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें